हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पीठ बाजार और कटहरा बाजार में व्यापारियों को त्यौहारों पर अतिक्रमण ना करने की दी चेतावनी
त्यौहारों के दौरान व्यस्त बाजारों में लगने वाले यातायात जाम से निपटने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम 4 बजे करीब ज्वालापुर पुलिस पीठ बाजार और कटहरा बाजार पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों को साफ चेतावनी दी कि वे अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण ना करें और पार्किंग भी ना कराएं, अन्यथा व्यापारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।