होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह और माया नारोलिया ने संसद में पीएम के साथ गोधरा कांड पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी
मंगलवार को सुबह 7 बजे सांसद प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को नर्मदापुरम के लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संसद परिसर में स्थित बालयोगी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बाल योगी ऑडिटोरियम में गोधरा कांड पर आधारित द साबरमती रिपोर्ट एनडीए के सहयोगियों के साथ देखी।