होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में नर्मदा लोक कॉरिडोर की DPR 1 महीने में तैयार, नर्मदा जयंती पर होगा भूमि पूजन: नपा अध्यक्ष
नर्मदापुरम में नर्मदालोक कॉरिडोर में नर्मदा घाटों के विस्तार के साथ नगर में धार्मिक बैभव को दर्शाने वाले वाले निर्माण कार्य किए जाएंगे।सोमवार को 1 बजे नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने नर्मदा लोग का सर्वे कर लिया है।1 महीने मे DPR तैयार हो जाएगी। इसके बाद नर्मदा जयंती पर जल मंत्री से भूमि पूजन का काम करवाने के बाद काम शुरू होगा।