कृषि उपज मंडी स्थित केंद्र पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सोमवार 11 बजे तोल कांटे की पूजा कर धान की खरीदी शुरू की गई। पहले दिन केंद्र पर किसानों से समर्थन मूल्य पर 150 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 50 केंद्र स्थापित किए गए हैं पहले दिन की खरीदी के लिए 164 स्लॉट बुक किए गए थे।