नवाबगंज: बाराबंकी में क्लास के अंदर छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर ने बताया मृत, हाईस्कूल में टॉप-10 में थी शामिल
बाराबंकी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा-11वीं की छात्रा नंदनी वर्मा की क्लास में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नंदनी टिकैतनगर के नियामतगंज गांव की रहने वाली थी। वह अपनी तीन बहनों के साथ शहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हाई स्कूल परीक्षा में जिले की टॉप-10 में शामिल होने वाली नंदनी पढ़ाई में मेधावी थी।