नवाबगंज: महिला जिला अस्पताल में महिला होमगार्ड ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
बाराबंकी के महिला जिला अस्पताल में अखिलेश गौतम नाम का एक युवक अपनी बहन का पर्चा बनवाने गया हुआ था जो की सरथरा गांव का रहने वाला है। युवक ने शुक्रवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी बहन का पर्चा बनवाने गया था तब वहां पर तैनात होमगार्ड में कहा पुरुष वर्जित है और उसको थप्पड़ जड़ दिया लेकिन वहीं पर परिसर के अंदर पुरुष दिख रहे हैं।