नवाबगंज: नैनामऊ गांव स्थित देशी शराब की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नैनामऊ स्थित जायसवाल देशी शराब की दुकान में गुरुवार शुक्रवार की रात्रि को चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे जब सेल्समैन दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार में छेद किया गया है। चोर दुकान से हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।