नवाबगंज: भूपतिनगर में जलभराव से परेशान लोग,नाली न होने से सड़कों पर भरा पानी,स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बाराबंकी जिले के हरख क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेरा में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। भूपति नगर और टंडन पुरवा में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।स्थानीय निवासी नूर बानो ने शुक्रवार करीब 11 बजे बताया कि नाली न होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।