नवाबगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मुख्य आरक्षी यातायात को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से एसपी ने किया पुरस्कृत
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बीते दिन गुरुवार को चौपला तिराहा के पास एक युवती अपने भाई के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अनियंत्रित डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर ड्यूटी पर मौजूद मुख्य आरक्षी यातायात विनीत कुमार पाण्डेय द्वारा तत्काल घायलों को एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा।