सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद के सलेमपुर गांव में पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्गीय माधव सिन्हा के प्रतिमा का हुआ अनावरण
शनिवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद के सलेमपुर गांव स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप माधव सिन्हा चौक पर पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्गीय माधव सिन्हा जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ. अपराह्न 3:40 बजे यहां सुवे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर द्वारा फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ.