सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर जिला सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा जिले मे विधार्थियो को पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से परिचित कराने हेतु थानों का कराया विजिट।
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव श्री विजय सिंह आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री राजेन्द्र कुमार मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन मे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 05.8.2026 को महिला पुलिस थाना, मानटाउन सदर गंगापुरसिटी द्वारा सेलम इंग्लिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू मार्डन सैनिक स्कूल गंगापुरसिटी, मोशम इंन्सीट्यूट मानटाउन विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण (थाना विजिट) कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन, कानून व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति पुलिस की भूमिका से परिचित कराना तथा उनमें पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना ।
थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए थाना कार्यालय, स्वागत कक्ष, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अनुसंधान शाखा, सीसीटीएनएस प्रणाली, नियंत्रण कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों के निस्तारण, अपराध अनुसंधान की कार्यप्रणाली, साक्ष्य संकलन, कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा पुलिस द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों, संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक कर्तव्यों एवं कानून का पालन करने की आवश्यकता पर औ प्रेरणादायक जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने थाना भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सवाई माधोपुर पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में कानून के प्रति जागरुकता बढ़ाना, पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना तथा समाज में सुरक्षा, अनुशासन एवं जनसहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह पहल सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं जनसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधार्थियो को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा सोशल
मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, नशे से दूर रहने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।