आरोन: शहबाजपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, बच्चा गंभीर घायल; बाइक चकनाचूर, पुलिस जांच जारी
गुना आरोन थाना के शहबाजपुर गांव के पास 4-5 अक्टूबर की रात भीषण एक्सीडेंट हो गया। 5 नवंबर को पुलिस से मिली जानकारी में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों में मृतक करण अहिरवार निवासी ग्राम रामपुर की मौत होना बताया गया है। वहीं एक घायल बच्चे का उपचार जारी है। पुलिस ने 5 नवंबर को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।