इटखोरी: प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण किया
Itkhori, Chatra | Sep 28, 2026 उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त ने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन, लीज बंदोबस्ती, भू-हस्तांतरण, राजस्व न्यायालय में लंबित वाद, RCMS और RTI से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लं