रतनी फरीदपुर: निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना प्राथमिकता: मगध रेंज आईजी विकास वैभव
मगध रेंज के आईजी बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचे विकास वैभव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस को ऐसा वातावरण तैयार करने का निर्देश है, जहां जनता को पुलिस के प्रति विश्वास हो एवं जहां निवेशक आसानी से आ सकें और विकास को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि जनता के हित में पुलिस कार्य करे, अपराध नियंत्रण के साथ भरोसे का माहौल बनाना भी प्राथमिकता है।