सरधना: कुसावली गांव में मकान की छत भरभराकर गिरी, एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे, तीन माह की बच्ची की हालत गंभीर
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली में मंगलवार दोपहर दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो छत के मलबे में दब गए। इनमें तीन माह की मासूम बच्ची भी शामिल है। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को मलबे से निकला