माकड़ोन: तराना में तिलकेश्वर महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अखाड़ों के करतब बने आकर्षण का केंद्र
Makdon, Ujjain | Sep 7, 2026 सोमवार शाम 7 बजे तराना के प्रसिद्ध तिलकेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान शामिल अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया।