बड़ौत: बिनौली थाना क्षेत्र के गांव से अपनी मर्जी से गई लड़की को बरामद किया गया, हिंदू संगठनों ने लगाया था लव जिहाद का आरोप
Baraut, Bagpat | Jun 21, 2025 बिनौली क्षेत्र के गांव से लापता लड़की ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वह अपनी मर्जी से गई, उसने पिता के नाम पत्र छोड़ा था कि वह काम की तलाश में अकेली जा रही है। हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का मामला बताकर गुरुवार को थाने में हंगामा किया था। शुक्रवार को BJP के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मनुपाल बंसल व अन्य हिंदू संगठन के लोग मामले में SP ऑफिस पहुंचे थे।