बैराड़: तालाब के पास से 22 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई
शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धोरिया स्थित तालाब के पास से 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ सोमवार शाम 6:30 बजे आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।