हसपुरा: कल्यायकारी योजना अंतिम बसावट तक पहुंचने के लिए प्रखंड के ईटवां व डचमरा पंचायत में हुआ सहयोग शिविर का आयोजन
हसपुरा प्रखंड के ईटवां व डुमरा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग के कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में पहुंचकर बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी, सीओ कौशल्या कुमारी , बीपीआरओ मनोज कुमार ने जायजा लिया।इस दौरान ग्रामीणों का समस्याओं को सुना।