सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एमसीबी जिले के चिरमिरी विकासखंड निवासी लीलावती ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर अपने घर पर किराना दुकान शुरू की है।
योजना के तहत हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की सहायता उनके लिए आर्थिक संबल बनी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 32वीं किस्त जारी किए जाने के बाद लीलावती को अब तक कुल ₹32,000 की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #शिवसेतु #SevaSetu
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Oct 14, 2026