‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला’ का भव्य आयोजन किया गया। 76×76 फीट की विशाल गोलाकार रंगोली में भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी योजनाओं को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। विविध रंगों से सजी यह भव्य कलाकृति विकास, जनसेवा और जनभागीदारी की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती नजर आई।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा, श्रीमती चंपा देवी पावले एवं जिला संगठन प्रभारी श्री बाबूलाल अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #25YearOfSeva