कुलपहाड़: कुलपहाड़ में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर शराब बरामद और 4000 लीटर लहन किया गया नष्ट
कुलपहाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि 4000 लीटर लहन नष्ट कराया गया।रविवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के नेतृत्व में थाना कुलपहाड़ पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी बेलाताल क्षेत्र के औना का डेरा और गोरा तालाब डेरा में छापा मारा। यहां कबूतरा डेरा के कुछ लोग अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए गए।