चौथम: देवका उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, देवका में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ मो मिन्हाज अहमद, मुखिया शशि भूषण कुमार सहित स्कूल के हेडमास्टर संतोष कुमार आदि मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों और छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारियां दी गई। साथ ही बताया गया कि सरकार द्वारा कौन कौन सी योजनाएं चलाई जा रही है।