चौथम: कात्यायनी स्थान जाने वाले दोनों रिटायर्ड रेलवे पुल पर 21 से 28 जनवरी तक आवागमन रहेगा बंद
बदलाघाट से कात्यायनी स्थान के बीच में रेलवे के दोनों रिटायर्ड पुल पर आवागमन को आगामी 21 जनवरी से 28 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम अमित कुमार पांडेय ने आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस पुराने रेलवे ब्रिज के जीर्णोद्धार को लेकर यह आदेश जारी किया गया है। इस पुल का जीर्णोद्धार मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपने खर्चे पर किया जाना है।