चौथम: तेलौंछ के उप मुखिया की कुर्सी रही बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के उपमुखिया पार्वती देवी पर लगे अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को खारिज हो गया। इस तरह से उपमुखिया की कुर्सी बरकरार रह गई। दरअसल में उप मुखिया के खिलाफ 12 वार्ड सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद गुरुवार को मुखिया दिव्या कुमारी की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर विशेष बैठक की गई।