चौथम: नवादा घाट से एक जेसीबी व 22 ट्रैक्टर को किया गया जब्त
बागमती नदी के किनारे अवैध खनन में चौथम सीओ और थानाध्यक्ष द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें नदी के किनारे अवैध खनन के मामले में एक जेसीबी सहित 22 ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। सभी वाहनों को चौथम थाना में जमा किया गया है। बताया जाता है कि इन दिनों बदला नगरपाड़ा तटबंध के चौड़ीकरण और ऊंचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी में नवादा घाट के समीप बागमती नदी से सटकर अवैध खनन किया जा रहा है।