सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बाजितपुर में सूनसान तालाब में मिले महिला के कपड़े और मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव समीप सूनसान स्थान पर एक तालाब में बुधवार की सुबह गेहूं काटने गए लोगों ने तालाब के बीच महिला के कपड़े व मोबाइल देखा। यह बात धीरे धीरे पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने दोपहर में महिला के कपड़े व मोबाइल फोन होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में कपड़े व मोबाइल को लेकर थाने गई। मामले से लोगों में हड़कंप।