पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा- बिना काम के क्रेडिट लेते हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को अलविदा यात्रा बताया है। इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 12:00 मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिना काम के क्रेडिट लेते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि 2025 में जनता तेजस्वी यादव को सबक सिखाएगी और घर बैठा देगी।