पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में पूर्व डीआईजी के फ्लैट से लाखों रुपये के सामानों की हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच
पाटलिपुत्रा थाना इलाके में पूर्व डीआईजी स्व. विमलेंद्र कुमार सिन्हा के फ्लैट में लाखों के सामान की चोरी हुई है। देव रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर-203 में चोरों ने सेंध लगाई है। कैश, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोर ले उड़े। घटना 10 दिसंबर की है। मामला रविवार की सुबह सामने आया है। सुबह 9 बजे इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।