लखनपुर: ग्राम रजपुरी कला में गणेश विसर्जन के दौरान लड़ाई-झगड़ा रोकने पर युवक को गाली-गलौज कर की गई पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला में गणेश विसर्जन के दौरान आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे युवकों को गणेश पूजा समिति के सदस्यों द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर संजीत दास उम्र 28 वर्ष के साथ गांव के ही यश रवि रामकुमार राजवाड़े ,देव सिंह ,और मकड़ी सिंह के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट किया गया। लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करजांच में जुटी है।