चूरू: गढ़ स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 49 कार्मिकों के पदों की मिली स्वीकृति, विधायक ने दी जानकारी
Churu, Churu | Nov 7, 2024 पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड व विधायक हरलाल सहारण के गढ़ स्थित मातृ शिशु सेटेलाइट हॉस्पिटल के संदर्भ में किए गये प्रयास रंग लाने लगे हैं। विधायक हरलाल सहारण ने गुरुवार शाम 4 बजे राज्य सरकार ने इस हॉस्पिटल में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 49 कार्मिकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। अस्पताल में पांच चिकित्सक जिसमें मेडिसन, सर्जरी, गायनी सहित अन्य मिलेंगे।