चूरू: सरदारशहर रोड गांव नीमड़ी के पास दो कारों की भिड़ंत में महिलाओं सहित 5 लोग घायल, घायलों को ज़िला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Nov 7, 2024 चूरू- सरदारशहर रोड़ गांव नीमड़ी के पास बीती रात दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गये। कार सवार लोग रतननगर थाने में गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिये आ रहे थे। सभी घायलों को काकलासर सरपंच ने निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।