चूरू: एनएच 52 ऊंटवालिया गांव के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, शादी का लगन देने जा रहे चाचा-भतीजा हुए घायल
Churu, Churu | Nov 7, 2024 चूरू के एनएच 52 ऊंटवालिया गांव के पास गुरुवार को पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर अपनी बहन की शादी का लगन देने जा रहे चाचा-भतीजा घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टरों ने घायल का ईलाज किया।