सोनुआ: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, छात्राओं ने निकाली रैली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनुआ में शनिवार को 'विश्व मलेरिया दिवस' के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रथ को रवाना किया गया. अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजकुमार मरांडी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.