भीलवाड़ा: सुभाषनगर थाना पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, इलेक्ट्रिक व अन्य वाहनों से 40 से अधिक चोरी कबूल, 2 गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर में लगातार हो रही इलेक्ट्रिक वाहनों व अन्य वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाओं पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 40 से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। एसपी के निर्देशानुसार, एएसपी के मार्गदर्शन एवं वृत्त सदर के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।