पत्थरगढ़ पानीपत में जमीयत उलमा की मजलिस-ए-मुन्तजि़मा का सफल आयोजन।
-दीनी एवं आधुनिक शिक्षा, व्यापार में ईमानदारी, हिंदू-मुस्लिम एकता और संगठन की मजबूती के लिए चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
़ पानीपत यमुना से सटे पानीपतके गांव पत्थरगढ़ में जमीयत उलमा हिंद के तत्वावधान में मजलिस-ए-मुन्तजि़मा का एक महत्वपूर्ण एवं सफल सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से जमीयत उलमा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। पानीपत में पहली बार आयोजित इस तरह के बड़े संगठनात्मक सम्मेलन में मुस्लिम समाज की शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और संगठन को मजबूत बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें एक मुस्त मंजूरी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा यूपी के अध्यक्ष हजऱत मौलाना सैयद अशहद रशीदी साहब तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बेटे मौलाना सैयद अजहर मदनी साहब शामिल हुए। कार्यक्रम की सरपरस्ती हजऱत मौलाना हारून साहब पूर्व अध्यक्ष मुत्तहिदा पंजाब ने की, जबकि अध्यक्षता हजऱत मौलाना हकीमुद्दीन अशरफ साहब अध्यक्ष पंजाब व हिमाचल प्रदेश ने की। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव हजऱत कारी इलियास साहब ने किया।