मंझनपुर: एदिलपुर गांव में दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे बुजुर्ग को दबंगों ने पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव में एक बुजुर्ग को पड़ोस के दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर वह सुलझाने पहुंचा था। तभी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया है। इस दौरान उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।