मंझनपुर: जिले में 15 सितंबर को होगा न्यू प्रेस क्लब का चुनाव अध्यक्ष पद के लिए विमलेश शुक्ला ने किया नामांकन
कौशाम्बी जिले में 15 सितंबर को न्यू प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। इसे लेकर अध्यक्ष महामंत्री समेत सभी पदों के लिए प्रत्यासी पर्चा खरीद कर नामांकन कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर में अध्यक्ष पद के लिए आज अखबार के ब्यूरो चीफ विमलेश शुक्ला ने मंझनपुर में अपने कार्यालय से समर्थकों के साथ निकल कर चुनाव कार्यालय पहुंचे हैं।