मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में वित्तीय जागरूकता/वित्तीय शिक्षा के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन
पुलिस कार्यालय में शिक्षित निवेश ही सुरक्षित निवेश है के मूल आधार के अनुसार निवेशकों को शिक्षित करने के उद्देश्य से वित्तीय जागरुकता/वित्तीय शिक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाजार नियामक संस्था "सेबी" के रिसोर्स पर्सन द्वारा पुलिस कार्यालय एवं जनपद के समस्त थानों से आये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सुरक्षित निवेश के विषय मे जागरूक किया गया।