मंझनपुर: भाकिम संयुक्त यूनियन ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बोले-नलकूप के विषय मे नही हो रही सुनवाई
कौशाम्बी जिले में मंझनपुर स्थित डायट मैदान में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में दर्जनों किसान इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट डीएम दफ्तर पहुंचे जहां पर उन्होंने डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन डीएम को सौंप कर बताया कि नलकूप के लिए लगातार 1 वर्ष से ज्ञापन दिया जा रहा है। लेकिन आज तक संतोषजनक कार्य नहीं किया गया