मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किया जाय।