मंझनपुर: जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज आधारित महोत्सव का किया सुभारम्भ
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मंझनपुर में नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज आधारित महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों द्वारा नवाचार के सम्बन्ध में लगाई गई स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा बनाए गए टी0एल0एम0 की प्रशंसा की है।