परिहार: प्रमुख कार्यालय की दहलीज पर दो नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालय के सामने स्थित प्रमुख कार्यालय में शनिवार को दो नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। दोनों की उम्र करीब आठ और दस वर्ष बताई गई है। दोनों प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल, ग्लास और माचिस लेकर पहुंचे थे। कार्यालय के बरामदे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद बंद दरवाजे के नीचे से आग अंदर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी