*सेवा संकल्प यात्रा: मनावर व उमरबन के बाद मांडव पहुंची यात्रा; चतुर्भुज श्रीराम मंदिर दर्शन, 'चाय पर चर्चा' के बाद इंदौर जिले में किया प्रवेश*
• *मांडू में चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन एवं ऐतिहासिक जहाज महल परिसर में 'चाय पर चर्चा' आयोजित*
• *मांडू से प्रस्थान कर ग्राम बगड़ी एवं सगड़ी होते हुए यात्रा ने इंदौर जिले में किया प्रवेश*
• *उमरबन में चौपाल के बाद ब्रह्माणपुरी में जननायक टांट्या मामा की प्रतिमा पर किया गया था माल्यार्पण*
------
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत संचालित ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ (वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा) धार जिले के मनावर, भानपुरा, उमरबन, ब्रह्माणपुरी और ऐतिहासिक नगरी मांडव (मांडू) से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, श्री चंचल पाटीदार, श्री मृदुल मिश्रा, सुरमा सोलंकी, मोहन आर्य, राकेश मोटसरा, अंकित शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
*मनावर, भानपुरा और उमरबन की गतिविधियां*
यात्रा ने प्रातः मनावर के हनुमान मंदिर परिसर में दर्शन, पूजन और पौधारोपण के साथ शुरुआत की। इसके पश्चात भानपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद किया गया तथा उमरबन में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल में शिरकत की गई। चौपाल का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। इसमें आयुष्मान भारत, आजीविका मिशन (NRLM - लखपति दीदी), मातृ वंदना योजना और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां (Success Stories) साझा की और इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।
*मांडव में धार्मिक व सांस्कृतिक पड़ाव*
उमरबन चौपाल के बाद ब्रह्माणपुरी में जननायक टांट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा मांडू पहुंची। मांडू में सेवा यात्रियों ने प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, श्री लक्ष्मण जी एवं श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन किए तथा देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सदस्यों ने ऐतिहासिक जहाज महल का अवलोकन कर मांडू के इतिहास को जाना और परिसर में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान राष्ट्रहित, जल संरक्षण व देश सेवा का संकल्प लिया।
मांडू में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के पश्चात यात्रा अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई। धार जिले के ग्राम बगड़ी एवं सगड़ी में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसके उपरांत यात्रा ने इंदौर जिले की सीमा में प्रवेश किया। इंदौर जिले में प्रवेश करने पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा व उत्साहपूर्वक नारों के साथ यात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
गुजरात के वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों से गुजरते हुए जन-जन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ रही है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026