वडनगर से वाराणसी निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ मंगलवार को मनावर से दूसरे दिवस के लिए पुनः प्रारंभ हुई । इस दौरान यात्रा के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकानेर पहुंचने पर वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने सेवा संकल्प यात्रा में चल रहे सेवा यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ मिलकर शाला परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान सांसद श्री जोशी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने एवं परिजनों के जन्म दिवस, परिजनों की पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य मांगलिक अवसरों पर अनिवार्य रूप से पौधारोपण कर उसे स्मृति के रूप में सहेजना चाहिए।
इस दौरान सांसद श्री जोशी ने सेवा यात्रियों के साथ बकानेर में ही बोरी बंधान का कार्य भी किया। इस कार्य को करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वर्षा के जल को सहेजना हम सभी की महत्ती जिम्मेदारी है। अगर हम वर्ष के जल को सहेंगे तो धरती का जलस्तर बढ़ेगा।
*मोनी बाबा आश्रम में हितग्राहियों के साथ किया सहभोज*
सेवा संकल्प यात्रा के ग्राम धरमपुरी पहुंचने पर मोनी बाबा के आश्रम में वडोदरा सांसद श्री हेमांग जोशी एवं अन्य गणमान्यजनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के परिवार के साथ भोजन भी किया । इस दौरान वडोदरा सांसद श्री जोशी ने कहा कि रास्ते की सारी थकान घर का भोजन खाने के साथ ही मिट गई है। आज उन्होंने जो भोजन खिलाया है उसका उन पर ऋण है, अगर ईश्वर उन्हें यह ऋण चुकाने का मौका देंगे तो वह अवश्य ही यह ऋण चुकाएंगे।
भोजन के पश्चात हितग्राहियों से चर्चा के दौरान सांसद श्री जोशी ने हितग्राहियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के पक्के मकान का सपना भी सरकार हो गया है वही एक महिला हितग्राही ने बताया कि पहले वह दूर से अपने सिर पर मटकी रखकर पानी लाती थी। वहीं नल जल योजना के माध्यम से अब अपने घर में ही उन्हें नल से जल मिल रहा है।
*सेवा यात्रा का हुआ स्वागत जेसीबी मशीन से की गई फूलों की वर्षा*
सेवा संकल्प यात्रा जब धार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से गुजरी तो यात्रा का स्वागत जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर किया गया।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Jansampark Madhya Pradesh
3 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026