भरथना: बकेवर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली
बकेवर के निवाड़ी कला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।