सैदपुर: जांच और एफआईआर के विरोध में खाद-बीज की दुकानें रहीं बंद, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ जाँच और कार्रवाई को लेकर समूचे सैदपुर तहसील क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने प्रशासन पर जाँच के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि माँगें पूरी होने और खाद विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने तक दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।