फतुहा: नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Aug 19, 2026 नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में अलग-अलग जगह से 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में सबलपुर निवासी अनिल सहनी,समसपुर निवासी अरुण कुमार,सोनू कुमार पुनाडीह निवासी अरविंद कुमार,जेठुली निवासी निर्भय कुमार व बमबम कुमार है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि सभी आरोपियों को उसके घर से ही गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।