गायघाट: बोआरीडी गांव में जमीन मापी के दौरान हुआ हमला, घटना में 6 लोग हुए घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के बोआरीडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन लोग ज़ख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल सास व दामाद को गायघाट पीएचसी के बाद एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है। शेष घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया।