गायघाट: पूर्वी अनुमंडल के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ भूमि सर्वेक्षण के लिए आम सभा, भू स्वामियों को दी गई विशेष जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल के सभी प्रखंडों में भूमि सर्वेक्षण को लेकर पंचायत स्तरीय आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। गायघाट के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया की पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया जाना है।